जागरण हिन्दी बेस्टसेलर की सूची जारी

जागरण हिन्दी बेस्टसेलर
कथा श्रेणी (फिक्शन) में वरिष्ठ एवं युवा लेखकों का बोलबाला रहा.
जयपुर में चल रहे साहित्य का महाकुम्भ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दैनिक जागरण हिन्दी बेस्टसेलर की सूची की घोषणा लिटरेचर फेस्टिवल के निर्माता संजोय के. रॉय, निदेशक नमिता गोखले एवं जागरण प्रकाशन लि. के एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर विष्णु त्रिपाठी के द्वारा जारी की गयी। दैनिक जागरण नील्सन बुकस्केन बेस्टसेलर सूची में कथा, कथेतर, अनुवाद और कविता की 4 श्रेणियों में 10-10 किताबों की सूची जारी की गयी। यह हिंदी बेस्टसेलर सूची अक्टूबर 2018 से दिसम्बर 2018 तिमाही के बीच में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों को प्रस्तुत करती है।

कथा श्रेणी (फिक्शन) में वरिष्ठ एवं युवा लेखकों का बोलबाला रहा। हिंदी साहित्यकारों की नई पीढ़ी के सबसे जाने माने नामों में शुमार सत्य व्यास की तीन पुस्तकें -चौरासी, बनारस टॉकीज और दिल्ली दरबार टॉप पांच में शामिल रहीं। गीतकार गुलजार की पुस्तक ‘दो लोग’ एवं सुरेन्द्र मोहन पाठक की ‘कॉनमैन’ भी इस श्रेणी की टॉप दस का हिस्सा बनीं।

कथेतर (नॉन फिक्शन) श्रेणी में लेखक अजीत भारती की पुस्तक ‘बकर पुराण’, सुरेन्द्र मोहन पाठक ‘न बैरी न कोई बेगाना’, अशोक कुमार पाण्डेय की ‘कश्मीरनामा’, अभिनेता आशुतोष  राणा की ‘मौन मुस्कान की मार’ एवं राष्ट्रीय शंतरंज खिलाड़ी अनुराधा बेनीवाल की पुस्तक ‘आजादी मेरा ब्रांड’ इस श्रेणी में शीर्ष पर रहीं।

जागरण हिन्दी बेस्टसेलर

अनुवाद श्रेणी में लेखक अमीश त्रिपाठी की पुस्तकों का जलवा बरकार रहा। उनकी तीन पुस्तकें  ‘इक्ष्वाकु के वंशज’, ‘वायुपुत्रों की शपथ’ एवं 'सीता–मिथिला की योद्धा' शामिल हुई। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा ‘मेरी जीवन यात्रा’ अनुवाद श्रेणी में शीर्ष  स्थान पर रही।

कविता श्रेणी में जावेद अख्तर, गुलजार, राहत इंदौरी, पीयूष मिश्रा जैसी शख्सियत के काव्य संग्रह शीर्ष पर रहे।

बेस्टसेलर सूची अक्टूबर – दिसम्बर 2018

कथा (फिक्शन)

1. चौरासी >>
सत्य व्यास,हिन्द युग्म

2. डार्क हॉर्स : एक अनकही दास्तान >>
निलोत्पल मृणाल, हिन्द युग्म वेस्टलैंड

3. कॉनमैन >>
सुरेद्न मोहन पाठक, वेस्टलैंड लिमिटेड

4. बनारस टॉकीज >>
सत्य व्यास, हिन्द युग्म

5. दिल्ली दरबार >>
सत्य व्यास, हिन्द युग्म वेस्टलैंड

6. दो लोग >>
गुलजार, हार्पर कॉलिन्स

7. घर वापसी >>
अजीत भारती, हिन्द युग्म

8. जनता स्टोर >>
नवीन चौधरी, राधाकृष्ण,फंडा

9. मंटो : पंद्रह कहानियां >>
नंदिता दास, राजकमल प्रकाशन

10. अनुपमा गांगुली का चौथा प्यार >>
विजयश्री तनवीर, हिन्द युग्म


कथेतर (नॉन फिक्शन)

1. बकर पुराण >>
अजीत भारती, हिन्द युग्म

2. न बैरी न कोई बेगाना >>
सुरेन्द्र मोहन पाठक, वेस्टलैंड बुक्स

3. कश्मीरनामा >>
अशोक कुमार पाण्डेय, राजपाल एंड संस

4. मौन मुस्कान की मार >>
आशुतोष राणा, प्रभात प्रकाशन

5. आजादी मेरा ब्रांड >>
अनुराधा बेनीवाल, राजकमल प्रकाशन

6. यदा यदा ही  योगी >>
विजय त्रिवेदी, वेस्टलैंड बुक्स

7. तुम्हारे बारे में >>
मानव कौल, हिन्द युग्म

8. हार नही मानूंगा : अटल जीवन गाथा >>
विजय त्रिवेदी, हार्पर कॉलिन्स

9. युद्ध में अयोध्या >>
हेमंत शर्मा, प्रभात प्रकाशन

10. हमसफ़र एवरेस्ट >>
नीरज मुसाफ़िर, हिन्द युग्म

कविता

1. नाराज़ >>
राहत इंदौरी, मंजुल पब्लिशिंग हाउस

2. कुछ इश्क लिया कुछ काम किया >>
पीयूष मिश्र, राजकमल प्रकाशन

3. पाजी नज्में >>
गुलज़ार, राजकमल प्रकाशन

4. तुम मेरी जान हो रजिया बी >>
पीयूष मिश्रा, राधाकृष्ण प्रकाशन

5. लावा >>
जावेद अख्तर, राजकमल प्रकाशन

6. दो कदम और सही >>
राहत इंदौरी, मंजुल पब्लिशिंग हाउस

7. रंगों में बेरंग >>
फैजान खान, हिन्द युग्म

8. दुनिया जिसे कहते हैं >>
निदा फाज़ली, मंजुल पब्लिशिंग हाउस

9. चराग़ >>
वसीम बरेलवी, मंजुल पब्लिशिंग हाउस

10. मेरी फितरत है मस्ताना  >>
मनोज मुंतशिर, वाणी प्रकाशन

अनुवाद

1. मेरी जीवन यात्रा >>
ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, प्रभात प्रकाशन

2. इक्ष्वाकु के वंशज >>
अमीश त्रिपाठी, वेस्टलैंड बुक्स

3. वायुपुत्रों की शपथ >>
अमीश त्रिपाठी, वेस्टलैंड बुक्स

4. रेवोलुशन 2020 >>
चेतन भगत, रूपा पब्लिकेशन

5. चाय चाय >>
विश्वनाथ घोष, वेस्टलैंड बुक्स

6. सीता-मिथिला की योद्धा >>
अमीश त्रिपाठी, वेस्टलैंड बुक्स

7. जय : महाभारत का सचित्र पुनर्कथन >>
देवदत्त पटनायक, पेंगुइन रेंडम हाउस

8. मिसेज फनीबोंस >>
ट्विंकल खन्ना, प्रभात प्रकाशन

9. डोंगरी से दुबई तक : मुंबई माफिया के छः दशक >>
हुसैन एस. जैदी, मंजुल पब्लिशिंग हाउस

10. खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर दिल से >>
मीना अय्यर, ऋषि कपूर, हार्पर कॉलिन्स