![]() |
समय पत्रिका अंक में पढ़ें नयी किताबों की चर्चा और बहुत कुछ... |
आशुतोष गर्ग की पुस्तक 'इंद्र' इन दिनों चर्चा में है। यह किताब देवलोक के राजा पुरंदर की गाथा है जो बेहद दिलचस्प पात्र उभरकर सामने आता है। पुरंदर को केवल अपने सिंहासन की चिंता है। यही वजह है कि वह उसे बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। आशुतोष गर्ग ने यहां अलग-अलग कथाओं के माध्यम से देवलोक के राजा के कारनामों को हमारे सामने रखा है।
अंकिता जैन की पुस्तक 'ऐसी-वैसी औरत' बेहद ख़ास किताब है। इसमें अंकिता ने उन औरतों की कहानियां लिखी हैं जिन्हें समाज अच्छी नज़रों से नहीं देखता। सबा नक़वी की पुस्तक 'भगवा का राजनीतिक पक्ष' की समीक्षा भी इस अंक में की गयी है।
साथ में पढ़ें नयी किताबों की चर्चा।