![]() |
समय पत्रिका अंक में पढ़ें नयी किताबों की चर्चा और बहुत कुछ... |
कालू राम शर्मा की पुस्तक ‘खोजबीन का आनंद’ पढ़ने में पाठकों को जरुर आनंद आएगा। यह किताब सभी छात्रों और शिक्षकों को जरुर पढ़नी चाहिए। लंबे समय से पत्रकारिता कर रहीं
हुमरा कुरैशी ने कश्मीर के हालात पर एक पुस्तक लिखी है जिसकी विस्तार से चर्चा समय पत्रिका ने की है। अंकिता जैन की पुस्तक ‘मैं से माँ’ तक एक मार्गदर्शिका की तरह है। इसमें उन्होंने अपने अनुभव लिखे हैं।
हमने इस बार यात्रा बुक्स द्वारा प्रकाशित ‘प्रवास’ की विशेष चर्चा की है। इस पुस्तक में कहानियाँ तुर्की की हैं, लेकिन इसमें भारत, पाकिस्तान से लेकर इराक भी दर्ज हुआ है। यह एक बेहतरीन शैली में लिखी रोचक किताब है।
युवाल नोहा हरारी की पुस्तक ‘होमो डेयस’ का जिक्र बेहद जरुरी है। यह पुस्तक भविष्य की दुनिया में झांकती है और उन संभावनाओं को हमारे सामने रखती है जिनसे हम आने वाले समय में दो-चार होने वाले हैं।
साथ में पढ़ें नयी किताबों की चर्चा।