दीपावली व छठ पर्व के शुभ अवसर पर वाणी प्रकाशन ग्रुप की ओर से पाठकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया गया है। अमेज़ॉन पर उपलब्ध वाणी प्रकाशन ग्रुप (वाणी प्रकाशन व भारतीय ज्ञानपीठ) की सभी पुस्तकों पर 25% की छूट व पाठकों द्वारा पसन्द की गयी कालजयी साहित्यकारों की पुस्तकों के कॉम्बो सेट तैयार किये गये है। जिनपर भी 25% की छूट दी जा रही है। यह ऑफ़र 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक लागू है।
दीपावली का त्योहार अधिकांश भारतीय मानस की पवित्रता से जुड़ा है। इस त्योहार पर आध्यात्मिक, बौद्धिक और सामाजिक शुचिता के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्दता पर भी ध्यान दिया जाता है। दीपावली के छठे दिन पूर्वांचल वासियों द्वारा छठ पर्व मनाया जाता है। वाणी प्रकाशन ग्रुप दीपोत्सव और सूर्य उपासना के पर्व छठ में पिछले 60 वर्षों से अपने पाठकों व लेखकों के साथ सतत जुड़ा हुआ है। पुस्तकें ज्ञान का सागर हैं। इस दीपावली व छठ के शुभ अवसर पर अपने मित्रों और परिवारों को पुस्तकें भेंट की जायें जिससे हमारा ज्ञान का सागर और समृद्ध हो जाये।
‘किताब वाली दीपावली व छठ पर्व’ के शुभ अवसर पर वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक अदिति माहेश्वरी-गोयल कहती हैं कि, “इन ग्यारह दिनों में हम विशेष छूट के साथ वाणी प्रकाशन ग्रुप (वाणी प्रकाशन व भारतीय ज्ञानपीठ) की सभी पुस्तकों को अपने पाठकों तक पहुँचा रहे हैं। युवा पाठक श्रेष्ठ साहित्य की ओर आकर्षित हों और पूरे परिवार की साहित्यिक रुचि के अनुसार बनाये गये कॉम्बो सेट से किताबों के पारिवारिक तोहफ़े भी घर-घर पहुँचें। पुस्तकों द्वारा नयी पीढ़ी का बौद्धिक वातावरण सिंचित हो और हमारा देश भविष्य में ज्ञान के क्षेत्र में विश्व गुरू बने, यही हमारी मनोकामना है। हम अपने सभी पाठकों व लेखकों को शुभकामनाएँ देते हैं।”