वाणी प्रकाशन ग्रुप से प्रकाशित युवा लेखिका व किसान अंकिता जैन की दो पुस्तकें ‘मुहल्ला सलीमबाग़ : एक गुत्थी, कई सन्दिग्ध' और ‘ओह रे! किसान’ (वाणी पृथ्वी) पर वाणी गोष्ठी का आयोजन 1 मई 2023 को शाम 5:30 बजे साहित्य अकादेमी गोलमेज़ सभागार, तीसरा तल, रवीन्द्र भवन, 35 फ़िरोज़शाह रोड, नयी दिल्ली–110001 में होने जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कथाकार, आलोचक व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर, गरिमा श्रीवास्तव, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. मुन्ना कुमार पाण्डेय और पुस्तकों की लेखिका अंकिता जैन उपस्थित होंगे। साथ ही वाणी प्रकाशन ग्रुप की कार्यकारी निदेशक अदिति माहेश्वरी-गोयल का सान्निध्य रहेगा।
‘ओह रे! किसान’ के लिए अंकिता जैन को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘मेदिनी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।